एपिसोड 5
मेरे अधिकार का सम्मान करो!
-
.COM TLD सर्वर मुझे Authoritative Name Servers तक कैसे भेज सकता है?
-
इतने सारे .COM डोमेन्स में से उसे सही कनेक्शन कैसे मिला?
-
आसान है! Domain Registrar की मदद से!
-
जब कोई डोमेन खरीदा जाता है, तो Domain Registrar उसका नाम आरक्षित करता है...
-
...और TLD Registry को Authoritative Name Servers की जानकारी देता है।
-
हम पहुँच गए!
-
कागज़ात दिखाइए!
-
ओह! मैं ज़्यादा देर नहीं रुकूँगा। मैं ns1.dnsimple.com को ढूँढ रहा हूँ।
-
कागज़ात दिखाइए!
-
मेरे पास तो सिर्फ़ dnsimple.com के लिए एक अनुरोध है। .COM TLD ने कहा था कि ns1.dnsimple.com मुझे IP पता बता सकता है।
-
अच्छा, अगर बात ऐसी है...
-
मैं ही ns1.dnsimple.com हूँ।
-
और मैं तुम्हें उसका जवाब दे सकता हूँ!
-
वर्तमान में हम चार सर्वर हैं जो dnsimple.com द्वारा प्रबंधित किसी भी डोमेन को Resolve कर सकते हैं।
-
हम DNS Queries का उत्तर देते हैं: वेबसाइट, ई-मेल आदि...इस मामले में अंतिम अधिकार हमारे पास है।
-
न कोई Cache, न किसी और से पूछना। सिर्फ़ वास्तविक उत्तर।
-
आमतौर पर किसी भी डोमेन से एक से अधिक Name Servers जुड़े होते हैं।
-
तुम्हें, यानी रिज़ॉल्वर को, यह सूची किसी भी क्रम में दी जा सकती है।तुम सूची के पहले Name Server से पूछ सकते हो।या शायद नहीं! हमें हर समय तैयार रहना पड़ता है!
-
क्योंकि हम कई हैं, इसलिए काम का बोझ बेहतर तरीके से बँट जाता है।और DNS Zone की उपलब्धता बढ़ जाती है।
-
खासकर तब, जब कोई सर्वर विफल हो जाए!
-
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके डोमेन के Authoritative Name Servers कौन हैं, तो WHOIS Query चलाएँ।कई वेबसाइटें यह जानकारी प्रदान करती हैं।
-
तो लीजिए: 50.31.213.210
-
क्या?
-
dnsimple.com का IP पता है: 50.31.213.210और कुछ चाहिए?
-
उह... नहीं। धन्यवाद!
-
लगता है मैं इसे सहेज लेता हूँ।
-
आख़िरकार रिज़ॉल्वर को वह जवाब मिल गया जिसकी उसे तलाश थी! Authoritative Name Server की जय!
-
अब घर लौटने का समय है!