एपिसोड 7
बोनस: ग्लू रिकॉर्ड्स
-
रुकिए...
-
यहाँ कुछ छूट रहा है!
-
रिज़ॉल्वर ने dnsimple.com से पहले 'ns1.dnsimple.com' को कैसे ढूँढ लिया?
-
जब 'ns1.dnsimple.com', 'dnsimple.com' का सबडोमेन है, तो बिना पहले dnsimple.com को Resolve किए ns1.dnsimple.com को कैसे Resolve किया जा सकता है?
-
क्या खोज प्रक्रिया उल्टी दिशा में नहीं जा रही?
-
क्या हम किसी अंतहीन चक्र में नहीं फँस जाते?
-
मान लीजिए domain.com का Authoritative Server, ns1.domain.com है।
-
अगर मैं domain.com खोलना चाहूँ, तो .COM TLD मुझे बताएगा कि IP पता ns1.domain.com से पूछो।जाओ, ns1.domain.com से पूछो।
-
लेकिन ns1.domain.com, domain.com का ही सबडोमेन है।हम डोमेन तक पहुँचे बिना उसके सबडोमेन तक नहीं पहुँच सकते!
-
हम तो चक्र में फँस गए!
-
तो फिर क्या हुआ? रिज़ॉल्वर ने ns1.dnsimple.com के ज़रिए dnsimple.com को कैसे ढूँढ लिया?
-
बहुत आसान!Glue Records!
-
Glue Records?
-
बिल्कुल!
-
कमाल!तो मैं समझाता हूँ!
-
जब रिज़ॉल्वर ने .COM TLD से dnsimple.com के बारे में पूछा, तो जवाब के साथ अतिरिक्त जानकारी भी भेजी गई।
-
रिज़ॉल्वर को प्रत्येक Name Server के लिए कम से कम एक IP पता मिला।
-
इसे ही Glue कहते हैं।
-
यानि रिज़ॉल्वर को सिर्फ़ Authoritative Name Server का नाम ही नहीं मिला, उसका IP पता भी मिला।
-
इस तरह Circular Dependency टूट गई।
-
बहुत बढ़िया! अब मुझे समझ आ गया!
-
Glue Records कमाल के हैं!
-
हाँ, बिल्कुल!हाहाहा, धन्यवाद!
-
आप पूरी कहानी के अंत तक पहुँच गए! अब वह वीडियो देखने का सही समय है जो हमने इस कॉमिक पर बनाया था।